ऋषिकेश मुखर्जी जी के 102वें जन्मदिन पर विशेष ----------------------
जीवन से लंबे हैं बंधु ........ ऋषिकेश मुखर्जी जी के 102वें जन्मदिन पर विशेष ----------------------------------------------------------------- राज कपूर और बिमल रॉय की फिल्मों के बाद मुझे जिनकी फिल्में सबसे ज्यादा पसंद आईं वो ऋषिकेश मुखर्जी ही है । मुसाफिर (1957) से उन्होंने अपने जीवन काल में जितनी भी फिल्में बनाईं वो सब मैनें देखी । इनमें से कुछ फिल्में जैसे "अनुराधा", "अनुपमा" , "आनंद", "सत्यकाम" और "आशीर्वाद" तो मैनें कई कई बार देखी और आज भी देखना पसंद करता हूं । अपनी इन बेहद पसंदीदा फिल्मों में से अनुराधा के दो गीत सुना चुका हूं और अब इस क्रम में तीसरा गीत फिल्म आशीर्वाद से सुना रहा हूं । मैं इस फिल्म को अशोक कुमार जी के लम्बे कैरियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानता हूं । कहने को फिल्म के नायक संजीव कुमार थे और नायिका सुमिता सान्याल ,थी , लेकिन पूरी फिल्म की आत्मा अशोक कुमार ही थे । मेरी समझ से गुलजार ने भी अपने कैरियर के सर्वोत्कृष्ट गीत ( कुछ कविताएं भी ) इस फिल्म के ल...