सइद जाफरी
सन 1972 के किसी दिन की बात है। सत्यजित रे लंदन से कोई खिताब लेकर एयर इंडिया की एक फ्लाइट से वापस लौट रहे थे। उस फ्लाइट का नाम था एंपिरर शाहजहां। इत्तेफ़ाक से उस दिन के लगभग एक साल पहले सईद जाफ़री ने अमेरिका में एक नाटक किया था जिसमें उन्होंने मुगल एंपिरर शाहजहां का किरदार ही निभाया था। एयर इंडिया की जिस फ्लाइट "एंपिरर शाहजहां" से सत्यजित रे साहब वापस लौट रहे थे उसका स्टोप लेबनान की राजधानी बेरूत में भी था। बेरूत में जब वो फ्लाइट लैंड हुई तो इत्तेफ़ाकन उस दिन बेरूत हवाई अड्डे पर सईद जाफ़री भी मौजूद थे। सईद जाफ़री उस ज़माने से सत्यजित रे के फैन थे जब वो ऑल इंडिया रेडियो में नौकरी करते थे और उन्होंने सत्यजित रे की पहली फिल्म "पाथेर पांचाली" देखी थी। इसलिए जब बेरूत हवाई अड्डे पर सईद जाफ़री ने सत्यजित रे को देखा तो ये उनसे मिलने, बात करने उनके पास पहुंच गए। सईद जाफ़री ने उनसे बताया कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। आपकी सभी फिल्में देख चुका हूं। जवाब में सत्यजित रे बोले,"आई नो हू यू आर। यू आर सईद जाफ़री। आरन्ट यू?" सईद जाफ़री हैरान रह गए। उन्होंने सत्यजित रे जी से...