एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ
गुलाम में एक सीन था जिसमें आमिर खान पैसे निकालते हैं और मुझे देत हैं। उस सीन से पहले आमिर मुझे बताने लगे कि मैं जब ऐसे करूं तो आप ऐसे करना। लेकिन मैंने कहा, नहीं। तुम वो करो तो तुम्हें करना है। मैं वो करूंगी जो मुझे करना है। आमिर ने कहा कि मुझे कैसे पता चलेगा कि आप क्या करेंगी? मैंने आमिर से कहा कि मुझे देखो और रिएक्ट करो। आमिर हर चीज़ पहले से फिक्स करना चाहते हैं। लेकिन मैंने उनसे कह दिया कि आप मुझे क्यों बताएंगे कि मुझे क्या करना है?"
एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ ने ये बात अपने एक इंटरव्यू में फिल्म गुलाम की मेकिंग के दौरान के दिनों को याद करते हुए बताई थी। उस इंटरव्यू में मीता वशिष्ठ जी ने एक और सीन का किस्सा बताया था जो कुछ इस प्रकार है,"एक सीन में मैं आमिर से बात कर रही थी। मैं उनके पास पहुंचती हूं और उनके। बालों में हाथ लगाती हूं। लेकिन आमिर को वो अच्छा नहीं लगा। उन्होंने बड़े अजीब ढंग से डायरेक्टर महेश भट्ट की तरफ देखा। जैसे आमिर महेश भट्ट से कहना चाह रहे हों इन्होंने मुझे हाथ कैसे लगा दिया।"
बकौल नीता वशिष्ठ,"महेश भट्ट ने मेरी साइड ली। उन्होंने आमिर से कहा कि मुझे नहीं पता इन्होंने क्या किया। लेकिन जो किया वो अच्छा किया है। इसके बाद महेश भट्ट अगला शॉट बोलकर वहां से चले गए। और आमिर उन्हें देखते रह गए। उस वक्त महेश भट्ट ही गुलाम को डायरेक्ट कर रहे थे। बाद में उनकी जगह विक्रम भट्ट ने गुलाम डायरेक्ट की।" मीता वशिष्ठ ने उस इंटरव्यू में ये भी कहा था कि शायद एक कमर्शियल एक्टर होने की वजह से आमिर को उनके द्वारा बाल छूना पसंद नहीं आया। मीता के मुताबिक, अगर मेरी जगह कोई कमर्शियल एक्ट्रेस उनके बाल छूती तो शायद आमिर को बुरा ना लगता।
साथियों आज मीता वशिष्ठ जी का जन्मदिन है। 2 नवंबर 1967 को पुणे में मीता वशिष्ठ जी का जन्म हुआ था। मीता जी को आपने तमाम टीवी शोज़ व फिल्मों में देखा होगा। बहुत शानदार अदाकारा हैं मीता वशिष्ठ। किस्सा टीवी की तरफ से मीता वशिष्ठ जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Comments
Post a Comment