Posts

Showing posts from August, 2025

सोनू निगम

  आज मैं भी सोनू निगम जी के उस गाने से जुड़ी एक कहानी कहना चाहता हूं जो अभी कुछ दिनों पहले बहुत ज़्यादा वायरल हुआ था। अभी भी चल ही रहा है। गाना है "तूने, मिल के रकीबों संग मेरे, ओ दिल पे चलाई छुरियां।" मैंने सबसे पहली दफ़ा जब ये गाना सुना था एक शादी के कार्यक्रम में। मेरा एक दोस्त था तब जिसे मेरे घरवाले बड़ा नापसंद करते थे। लेकिन मेरा बढ़िया यार था वो। और वो डांस बहुत बढ़िया करता था। वो भी वेस्टर्न स्टाइल वाला। बड़ी बात ये थी कि उसने कहीं डांस सीखा नहीं था। टीवी व सीडी प्लेयर पर डांस देखकर ही उसने अभ्यास किया और इतना बढ़िया डांस करने लगा कि हमारे यहां के, और आस-पास के लोग उसे डांस करने अपने घर बुलाने लगे। जैसे किसी जनमदिन पार्टी वगैरह में। और वो शौक से जाता। उसे कोई फ़र्क नहीं पड़ता था कि बुलाने वाले ने उसे कुछ दिया है कि नहीं, खाना-पीना वगैरह पूछा है कि नहीं। ज़्यादातर लोग वैसे पूरा सत्कार करते थे उसका। मगर कुछ होते थे जो इतने बेढंगे होते थे कि डांस हो गया, चलो घर जाओ अब, इस टाइप का एटीट्यूड दिखाते थे। मगर बबलू, बबलू नाम था उसका, उसे कोई फ़र्क नहीं पड़ता था। क्योंकि डांस उसक...