परवीन बॉबी
परवीन बॉबी एक ऐसा रहस्यमई नाम है जिनकी परदे पर परफॉरमेंस की उतनी बात नहीं होती है जितनी कि परदे के पीछे के किस्सों की. दरअसल, वो थीं ही ऐसी. सत्तर के सालों में जब समाज के बदलने की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि परवीन बॉबी ने उसे तूफ़ानी गति देने की कोशिश की. वो महफ़िलों में ही नहीं आम ज़िंदगी में भी कम कपड़ों में नज़र आती थीं, सिगरेट और शराब पीती थीं. यानी वो हर वो काम करती थी जिसे मर्द किया करते थे. वो कई लोगों के साथ 'लिव इन रिलेशन' में रहीं जिसे उन्होंने कभी छुपाया नही. वस्तुतः वो वक़्त को पीछे छोड़ आगे निकल गयीं. उनके व्यक्तिगत जीवन के अनुरूप परदे पर किरदार गढ़े जाने लगे. और परवीन ने उन्हें ख़ुशी-ख़ुशी स्वीकारा भी. गुजरात के जूनागढ़ में 04 अप्रेल 1949 को जन्मीं परवीन एक कुलीन मुस्लिम पश्तून परिवार से आयीं थीं. उनके पिता का नाम था, वली मोहम्मद खान बॉबी जिनका साया तब उठ गया था जब वो दस साल की थीं. वो बहुत सुसंस्कृतज्ञ और कान्वेंट एजुकेटेड थीं. और बलां की खूबसूरत भी. एक पार्टी में 'चेतना' फेम बी.आर.ईशारा ने उन्हें देखा और 'चेतना पार्ट-टू' यानी 'चरित्र' (1973) में ए...